बैंक आफ बड़ौदा का चौथी तिमाही का मुनाफा 48 प्रतिशत घटा
Updated at : 11 May 2015 12:54 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा का एकल मुनाफा 31 मार्च-2015 को समाप्त तिमाही के दौरान 48 प्रतिशत घटकर 598.35 करोड रुपये रह गया. बैंक आफ बडौदा ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि बैंक को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,157.27 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था. समीक्षाधीन अवधि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा का एकल मुनाफा 31 मार्च-2015 को समाप्त तिमाही के दौरान 48 प्रतिशत घटकर 598.35 करोड रुपये रह गया. बैंक आफ बडौदा ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि बैंक को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,157.27 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था.
समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल एकल आय चार प्रतिशत बढकर 12,057.39 करोड रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 11,614.85 करोड रुपये थी. वित्त वर्ष 2014-15 में बैंक आफ इंडिया का एकल मुनाफा 25 प्रतिशत गिरकर 3,398.43 करोड रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष में 4,541.08 करोड रुपये था.
पिछले पूरे वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय नौ प्रतिशत बढकर 47,365.55 करोड रुपये हो गई जो 2013-14 में 43,402.43 थी. बैंक का समेकित लाभ 22 प्रतिशत घटकर 3,911.73 करोड रुपये रह गया जो 2013-14 में 5000.73 करोड रुपये था.
वित्त वर्ष 2014-15 में बैंक की समेकित आय नौ प्रतिशत बढकर 50,364.23 करोड रुपये हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में बढकर 46,018.05 करोड रुपये हो गई. बैंक का शेयर बंबई शेयर बाजार में 13.43 प्रतिशत चढकर 164.65 रुपये पर चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




