ePaper

प्रधानमंत्री मोदी 9 मई को करेंगे बीमा, पेंशन योजनाओं की शुरुआत

Updated at : 03 May 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी 9 मई को करेंगे बीमा, पेंशन योजनाओं की शुरुआत

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मई को कोलकाता में सामाजिक सुरक्षा बीमा और पेंशन योजनाओं की शुरुआत करेंगे. वहीं दूसरे मंत्री अलग-अलग शहरों में इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे. जनधन योजना की तरह ही इन योजनाओं की एक साथ बडे पैमाने पर शुरआत होगी. वित्तीय सेवा सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि विभिन्न राज्यों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मई को कोलकाता में सामाजिक सुरक्षा बीमा और पेंशन योजनाओं की शुरुआत करेंगे. वहीं दूसरे मंत्री अलग-अलग शहरों में इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे. जनधन योजना की तरह ही इन योजनाओं की एक साथ बडे पैमाने पर शुरआत होगी.

वित्तीय सेवा सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि विभिन्न राज्यों में एक साथ कार्यक्रम होंगे. इसमें मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भाग लेंगे. इन योजनाओं की शुरआत जनधन योजना जैसी होगी ताकि न्यूनतम समय में अधिक-से-अधिक लोगों को जागरुक किया जाए. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा योजना की शुरआत करने के साथ बीमा और पेंशन योजना शुरु हो जाएगी. हालांकि, बीमा कवर को एक जून से लागू किया जाएगा.
वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा शुरु की जा रही है इन योजनाओं का मकसद सस्ती दर पर आसान तरीके से जरुरी सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है. यह अंशधारक के बैंक खातों से जुडा होगा, अत: प्रीमियम का भुगतान खुद-ब-खुद उनके खातों से हो जाएगा.
वित्त मंत्री अरण जेटली ने इन योजनाओं की घोषणा 28 फरवरी को बजट में की थी. दो बीमा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत मृत्यु के साथ-साथ दुर्घटना के कारण मृत्यु , अपंगता में बीमा कवर दिया जाएगा. जबकि पेंशन योजना अटल पेंशन योजना (एपीवाई) वृद्धावस्था में आय सुरक्षा जरुरतों को पूरा करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola