HDFC का शुद्ध लाभ 21% बढकर 2,807 करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 10:36 AM
नयी दिल्ली : एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ मार्च 2015 को समाप्त चौथी तिमाही में करीब 21 प्रतिशत बढकर 2,806.91 करोड रुपये रहा. निजी क्षेत्र के इस दूसरे सबसे बडे बैंक का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 की इसी तिमाही में 2,326.52 करोड रुपये था. बैंक ने बंबई शेयर बाजार को सूचित किया, […]
नयी दिल्ली : एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ मार्च 2015 को समाप्त चौथी तिमाही में करीब 21 प्रतिशत बढकर 2,806.91 करोड रुपये रहा. निजी क्षेत्र के इस दूसरे सबसे बडे बैंक का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 की इसी तिमाही में 2,326.52 करोड रुपये था. बैंक ने बंबई शेयर बाजार को सूचित किया, ‘एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 2,806.9 करोड रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 20.6 प्रतिशत अधिक है.’
बैंक की कुल आय 2014-15 की चौथी तिमाही में 15,570.13 करोड रुपये रही जो एक 2013-14 की इसी तिमाही में 12,789.98 करोड रुपये थी. बैंक की शुद्ध ब्याज आय पिछली तिमाही में 21.4 प्रतिशत बढकर 6,013.2 करोड रुपये रही जो 2013-14 की चौथी तिमाही में 4,952.6 करोड रुपये थी. बैंक की शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) या फंसा कर्ज घटकर 0.2 प्रतिशत रह गयी जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही मे 0.3 प्रतिशत थी.
पूरे वित्त वर्ष 2014-15 में बैंक का शुद्ध लाभ 10,215.92 करोड रुपये रहा जो 2013-14 में 8,478.4 करोड रुपये था. आलोच्य वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय बढकर 57,466.25 करोड रुपये रही जो 2013-14 में 49,055.18 करोड रुपये थी. इस लाभ से उत्साहित बैंक ने महिलाओं के लिए होम लोन पर विशेष छूट देने की घोषणा की है. बैंक की ओर से जारी बयान में बताया गया कि महिलाओं को अब 9.85 प्रतिशत पर होम लोन मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










