सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, आईटी के शेयरों में बिकवाली हावी

मुंबईःबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 97 अंक से अधिक चढ गया। ऐसा मुख्य तौर पर आरआईएल के पिछले सप्ताह घोषित जोरदार नतीजे के कारण हुआ.सेंसेक्स को पिछले तीन सत्रों में 602.34 अंक का नुकसान हुआ था जो आज के शुरआती कारोबार में 97.36 अंक या 0.34 प्रतिशत चढकर 28,539.46 अंक पर पहुंच […]
मुंबईःबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 97 अंक से अधिक चढ गया। ऐसा मुख्य तौर पर आरआईएल के पिछले सप्ताह घोषित जोरदार नतीजे के कारण हुआ.सेंसेक्स को पिछले तीन सत्रों में 602.34 अंक का नुकसान हुआ था जो आज के शुरआती कारोबार में 97.36 अंक या 0.34 प्रतिशत चढकर 28,539.46 अंक पर पहुंच गया.
इसी तरह नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 13.95 अंक या 0.16 प्रतिशत चढकर 8,619.95 अंक पर पहुंच गया. शेयर कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को कारोबार खत्म होने के बाद घोषित रिलायंस इंडस्टरीज के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे के मद्देनजर कोषों और खुदरा निवेशकों द्वारा चुनिंदा शेयरों में लिवाली के कारण रझान प्रभावित हुआ.अंतरराष्ट्रीय बाजार में आयी गिरावट का असर घेरलू बाजार पर पड़ा रहा है. चीन के बाजार में आयी उछाल ये यह उम्मीद की जा रही थी कि इसका असर यहां भी पड़ेगा लेकिन बाजार बढ़त के साथ तो खुले लेकिन इसे कायम नहीं रख पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




