''नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित करने के लिये विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में''

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि 101 नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित करने के लिये विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा. पोत परिवहन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘101 नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित करने के लिये […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि 101 नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित करने के लिये विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा. पोत परिवहन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘101 नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित करने के लिये विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा.’
उन्होंने कहा कि नौवहन के लिये व्यवहारिक पाये गये जलमार्गों का विकास 2016-17 से शुरू होगा. मंत्री ने यह भी कहा कि बहु-मॉडल केंद्रों. जैसा कि वाराणसी तथा साहिबगंज में प्रस्तावित है. से उद्योग, रोजगार उत्पादन तथा जीडीपी वृद्धि को गति मिलेगी.’
आधिकारिक बयान के अनुसार सडक परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि सडक के साथ और जहां संभव है रेल तथा बंदरगाहों से बहु-मॉडल ग्रिड स्थापित करने का प्रस्ताव है. सरकार पहले ही जल मार्ग विकास (एनडब्ल्यू-1) को मंजूरी दे चुकी है जो इसी ग्रिड का हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




