महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की मार्च बिक्री 12 प्रतिशत घटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 4:58 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: वाहन निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने मार्च में कुल 45,212 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी माह से 12.44 प्रतिशत कम है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले साल की इसी माह में कंपनी ने कुल 51,636 वाहनों की बिक्री की थी.मार्च माह के दौरान कंपनी ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: वाहन निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने मार्च में कुल 45,212 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी माह से 12.44 प्रतिशत कम है.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले साल की इसी माह में कंपनी ने कुल 51,636 वाहनों की बिक्री की थी.मार्च माह के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 41,193 वाहन बेचे, जो पिछले साल के इसी माह से 15 प्रतिशत कम है. पिछले साल के इसी माह में कंपनी ने 48,490 वाहन बेचे थे.
मार्च माह में कंपनी के वाहनों का निर्यात 28 प्रतिशत बढकर 4,019 वाहनों का रहा, जो पिछले साल मार्च में 3,146 वाहनों का था.समीक्षाधीन माह में कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 10.25 प्रतिशत घटकर 21,030 वाहनों की रह गई, जो पिछले साल के इसी माह में 23,433 वाहनों की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










