टाटा स्टील ने श्रीलंका की अनुषंगी कंपनी से साझेदारी खत्म की
Updated at : 01 Apr 2015 3:56 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील अपनी श्रीलंका की अनुषंगी लंका स्पेशल स्टील्स (एलएसएसएल) से बाहर निकल गयी है. उसने इस इकाई में अपनी समूची हिस्सेदारी 20.4 करोड रुपये में बेच दी है. बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसने एलएसएसएल में अपनी समूची हिस्सेदारी ईबी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील अपनी श्रीलंका की अनुषंगी लंका स्पेशल स्टील्स (एलएसएसएल) से बाहर निकल गयी है. उसने इस इकाई में अपनी समूची हिस्सेदारी 20.4 करोड रुपये में बेच दी है.
बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसने एलएसएसएल में अपनी समूची हिस्सेदारी ईबी क्रीजी एंड कपंनी को करीब 20.4 करोड रुपये में बेच दी है.
टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी तार का विनिर्माण व आपूर्ति करती है. इसकी स्थापित क्षमता सालाना 14,400 टन की है. कंपनी का कारोबार 2013-14 में 74 करोड़ रुपये रहा था.
टाटा स्टील ग्रुप दुनिया की शीर्ष 10 इस्पात कंपनियों में है. इसकी सालाना कच्चा इस्पात तैयार करने की क्षमता करीब तीन करोड़ टन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




