ePaper

टाटा मोटर्स ने राइट्स इश्यू के लिए 450 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की

Updated at : 25 Mar 2015 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने राइट्स इश्यू के लिए 450 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की

नयी दिल्ली : भारत की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने प्रस्तावित 7,500 करोड रुपये के राइट्स इश्यू के लिए आज दो अलग-अलग तरह के शेयरों की निर्गम दर 450 रुपये तथा 271 रुपये प्रति शेयर तय की. कंपनी के निदेशक मंडल ने आज एक बैठक में मई 2009 में जारी 1,250 करोड रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने प्रस्तावित 7,500 करोड रुपये के राइट्स इश्यू के लिए आज दो अलग-अलग तरह के शेयरों की निर्गम दर 450 रुपये तथा 271 रुपये प्रति शेयर तय की. कंपनी के निदेशक मंडल ने आज एक बैठक में मई 2009 में जारी 1,250 करोड रुपये के अंकित मूल्य वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को वापस खरीदने का प्रस्ताव मंजूर किया.

इनकी परिपक्वता तिथि 31 मार्च 2016 है और यह निर्णय ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत किया गया है. टाटा मोटर्स ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने सामान्य शेयरों की कीमत 450 रुपये तय की है जो अंकित मूल्य पर 448 रुपये का प्रीमियम दर्शाता है.

‘ए’ वर्ग के शेयर का मूल्य 271 रुपये तय किया गया है जो 299 रुपये का प्रीमियम दर्शाता है. कंपनी का शेयर आज दोपहर में बंबई शेयर बाजार में 535 के भाव पर चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola