मूल्य को लेकर बिखरी अलीबाबा-स्नैपडील की शेयर खरीद वार्ता

Updated at : 18 Mar 2015 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
मूल्य को लेकर बिखरी अलीबाबा-स्नैपडील की शेयर खरीद वार्ता

नयी दिल्ली : चीन की प्रमुख कंपनी अलीबाबा द्वारा भारतीय ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर दोनों के बीच बातचीत संभत: टूट गयी है. बताया जा रहा है कि घरेलू आनलाईन रिटेल कंपनी अलीबाबा की उम्मीद से ज्यादा कीमत चाह रही थी. सूत्रों ने बताया कि अनुमानित तौर पर करीब 50-70 करोड डालर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीन की प्रमुख कंपनी अलीबाबा द्वारा भारतीय ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर दोनों के बीच बातचीत संभत: टूट गयी है. बताया जा रहा है कि घरेलू आनलाईन रिटेल कंपनी अलीबाबा की उम्मीद से ज्यादा कीमत चाह रही थी. सूत्रों ने बताया कि अनुमानित तौर पर करीब 50-70 करोड डालर का यह सौदा इसलिए अटका कि स्नैपडील ने ऊंची कीमत चाह रही थी.

जो उसके बारे में अलीबाबा के मूल्यांकन से कम था. दोनों कंपनियों ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार किया है. लेकिन सूत्रों ने बताया कि अलीबाबा शेयरों के हिसाब से इस कंपनी की हैसियत चार से पांच अरब डालर के बीच मान रही थी जबकि स्नैपडील को लगता है कि उसकी हैसियत छह-सात अरब डालर की है. यदि स्नैपडील का सौदा हो जाता तो जैक मा के नेतृत्व वाली अलीबाबा की भारतीय बाजार में स्थिति मजबूत होती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola