ePaper

आठ दिन में सेंसेक्स में पहली गिरावट, 231 अंक टूटा

Updated at : 20 Feb 2015 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
आठ दिन में सेंसेक्स में पहली गिरावट, 231 अंक टूटा

मुंबई: बंबई शेयर बाजार में आज आठ दिन में पहली गिरावट दर्ज हुई और सेंसेक्स 230.86 अंक टूटकर 29,231.41 अंक पर आ गया. रिलायंस इंडस्टरीज सहित अन्य बडी कंपनियों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई. कारोबारियों ने कहा कि बाजार ‘अधिक लिवाली’ की स्थिति में था. सेंसेक्स इससे पिछले सात दिन में 1,234.85 अंक […]

विज्ञापन

मुंबई: बंबई शेयर बाजार में आज आठ दिन में पहली गिरावट दर्ज हुई और सेंसेक्स 230.86 अंक टूटकर 29,231.41 अंक पर आ गया. रिलायंस इंडस्टरीज सहित अन्य बडी कंपनियों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई. कारोबारियों ने कहा कि बाजार ‘अधिक लिवाली’ की स्थिति में था. सेंसेक्स इससे पिछले सात दिन में 1,234.85 अंक चढा था. इससे आज कुछ बिकवाली देखने को मिली.

सेंसेक्स की जिन अन्य कंपनियों में गिरावट आई उनमें टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, विप्रो, एचडीएफसी व मारति सुजुकी शामिल हैं. कुल मिलाकर सेंसेक्स के 23 शेयरों में गिरावट आई.बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 29,446.21 अंक पर कमजोर खुलने के बाद दिन के निचले स्तर 29,178.26 अंक तक गया. अंत में यह 230.86 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान से 29,231.41 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्च स्तर 29,462.09 अंक भी छुआ.
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 61.70 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 8,833.60 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान यह 8,816.30 से 8,899.95 अंक के दायरे में रहा.पेट्रोलियम मंत्रालय में आधिकारिक दस्तावेज की कथित चोरी के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा कल रिलायंस इंडस्टरीज के एक कर्मचारी को हिरासत में लिए जाने के बाद आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली दबाव देखने को मिला और यह तीन प्रतिशत से अधिक टूट गया.आज की गिरावट के बावजूद साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स व निफ्टी में लाभ दर्ज हुआ है. अस्थायी आंकडों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल शुद्ध रुप से 1,542.70 करोड रुपये के शेयर खरीदे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola