ePaper

इस माह के अंत तक सरकार 125 पुराने टोल प्‍लाजा को करेगी समाप्‍त : नितिन गड़करी

Updated at : 12 Feb 2015 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
इस माह के अंत तक सरकार 125 पुराने टोल प्‍लाजा को करेगी समाप्‍त : नितिन गड़करी

नयी दिल्ली : आम लोगों को राजमार्गों पर शुल्क चुकाने से बचाने के लिए सरकार ने कहा है कि वह फरवरी के आखिर तक देश में 125 टोल प्लाजा को समाप्त कर देगी. केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘हम कुछ राजमार्गों पर लगभग 125 प्लाजा पर टोल इस महीने के आखिर तक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम लोगों को राजमार्गों पर शुल्क चुकाने से बचाने के लिए सरकार ने कहा है कि वह फरवरी के आखिर तक देश में 125 टोल प्लाजा को समाप्त कर देगी. केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘हम कुछ राजमार्गों पर लगभग 125 प्लाजा पर टोल इस महीने के आखिर तक बंद करेंगे.’

मंत्री ने कहा कि लगभग 65 सडक परियोजनाओं पर टोल संग्रहण पहले ही रोक दिया गया है. इसके साथ ही सरकार ने उन सडक परियोजनाओं को टोल मुक्त बनाने का फैसला किया है जिनमें 50 करोड रुपये से कम निवेश किया जाता है.

गडकरी ने ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन आफ इंडिया – आईआईएम कोलकाता के अध्ययन के हवाले से कहा है कि इलेक्ट्रानिक टोल (ई टोल) संग्रहण प्रणाली के लागू होने से 88000 करोड रुपये की बचत करने में मदद मिलेगी और इन प्लाजा पर इंतजार के समय में काफी कमी आएगी.

अध्ययन में कहा गया है कि विभिन्न चैक पोस्ट पर देरी के कारण 60,000 करोड रुपये बर्बाद हो रहे हैं और इलेक्ट्रानिक टोल संग्रहण से 88000 करोड रुपये की बचत हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola