रेल मंत्रालय के साथ समझौता कर सकती है तमिलनाडु सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 4:54 PM

विज्ञापन

चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने कुछ चुनिंदा रेल परियोजनाओं के लिए रेल मंत्रालय के साथ विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) बनाने के प्रस्ताव में रुचि दिखायी है. राज्य सरकार ने आज कहा कि ऐसी परियोजनाओं के लिए राज्य द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली जमीन को उस कंपनी में राज्य की शेयर-पूंजी के रुप में लिया जाना […]

विज्ञापन
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने कुछ चुनिंदा रेल परियोजनाओं के लिए रेल मंत्रालय के साथ विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) बनाने के प्रस्ताव में रुचि दिखायी है. राज्य सरकार ने आज कहा कि ऐसी परियोजनाओं के लिए राज्य द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली जमीन को उस कंपनी में राज्य की शेयर-पूंजी के रुप में लिया जाना चाहिए.
उसका सुझाव है कि ऐसी जमीन की कीमत बाजार मूल्य पर तय होनी चाहिए. राज्य के मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने रेल मंत्रालय को एक पत्र में कहा है कि उनकी सरकार मदुरै-तूतिकोरिन औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित ऐसी तीन परियोजनाओं के लिए एसपीवी का करार (एमओयू) करने को सिद्धांत रुप से तैयार है.
उनका सुझाव है कि चूंकि परियोजनाओं के लिए सामान्यत: जमीन राज्य सरकारों द्वारा ही उपलब्ध करायी जाती है, ऐसे में उसे एसपीवी में राज्य की अंशपूंजी माना जाना चाहिए. रेल मंत्रालय भी अपनी जमीन या नकदी के साथ बराबर योगदान कर सकता है.
उन्होंने कहा है कि कंपनी के संचालन में राज्य सरकार का भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व होना चाहिए तथा नकद शेयर-पूंजी डाले जाने की स्थिति में दोनों पक्षों की ओर से यह सुनिश्चित किया जाए कि परियोजना में विलंब नहीं होना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola