रेल किराये में नहीं होगी कोई कटौती : सुरेश प्रभु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 9:21 PM
बेंगलुरु : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज इस बात का संकेत दिया कि डीजल की कीमतों में गिरावट के बावजूद रेल किराए में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी. प्रभु ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘वास्तव में रेलवे यात्रियों से सिर्फ 50 फीसदी ही किराया लेती है. यहां बहुत बडी मात्रा में सब्सिडी […]
बेंगलुरु : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज इस बात का संकेत दिया कि डीजल की कीमतों में गिरावट के बावजूद रेल किराए में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी. प्रभु ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘वास्तव में रेलवे यात्रियों से सिर्फ 50 फीसदी ही किराया लेती है. यहां बहुत बडी मात्रा में सब्सिडी का तत्व है और यात्रियों को लाभ मिल रहा है क्योंकि यात्री किराए पर सब्सिडी है.’
हाईस्पीड ट्रेन के बारे में पूछे जाने पर प्रभु ने कहा कि सरकार इसको लेकर प्रयास कर रही है, लेकिन साथ ही यात्री ट्रेनों और मालगाडियों की औसत गति को बढाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. कोलकाता के निकट हावडा स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा एक विकलांग व्यक्ति की ‘पिटाई किए जाने’ की घटना की पृष्ठभूमि में प्रभु ने कहा कि अगर आरपीएफ के कर्मी यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करते हैं तो उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभु ने कहा, ‘हमने रेलवे पुलिस बल को कडा निर्देश दिया है कि वे यात्रियों के साथ दुव्यर्वहार नहीं कर सकते. हमने उनसे कहा है कि वे यात्रियों के साथ पूरी शिष्टता और मानवीय तरीके से व्यवहार करें. अगर कोई गलत व्यवहार करता पाया जाता है कि उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी.’ रेल मंत्री ने कहा कि अतीत में यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले कुछ आरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










