ePaper

सेंसेक्स की शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 62,074 करोड़ रुपये हुआ

Updated at : 26 Jan 2015 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स की शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 62,074 करोड़ रुपये हुआ

नयी दिल्ली : सेंसेक्स की शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 62,074.5 करोड़ रुपये बढ गया. इनमें इन्फोसिस, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. टीसीएस और आईटीसी को छोडकर ओएनजीसी, आरआईएल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल समेत शेष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढा. इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 11,473.24 […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : सेंसेक्स की शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 62,074.5 करोड़ रुपये बढ गया. इनमें इन्फोसिस, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा.
टीसीएस और आईटीसी को छोडकर ओएनजीसी, आरआईएल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल समेत शेष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढा.
इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 11,473.24 करोड़ रुपये बढकर 2,54,277.52 करोड़ रुपये हो गया.
कोल इंडिया का मूल्यांकन 10,106.18 करोड़ रुपये बढकर 2,48,801.59 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 10,008.07 करोड़ रुपये बढकर 2,52,111.44 करोड़ रुपये हो गया.
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,591.47 करोड रुपये बढकर 2,14,570.82 करोड रुपये और एसबीआई का मूल्यांकन 8,772.23 करोड रुपये बढकर 2,44,390.70 करोड रुपये हो गया.
आरआईएल का मूल्यांकन 5,907.47 करोड रुपये बढकर 2,86,960.26 करोड रुपये, एचयूएल का मूल्यांकन 4,348.1 करोड रुपये की तेजी के साथ 2,08,221.84 करोड रुपये और ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 1,967.76 करोड रुपये बढकर 2,98201.61 करोड रुपये हो गया.
दूसरी ओर आईटीसी का मूल्यांकन 8,035.41 करोड रुपये बढकर 2,79,240.59 करोड रुपये और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 5,915.36 करोड रुपये बढकर 4,90,014.98 करोड रुपये हो गया.
सेंसेक्स की सबसे अधिक पूंजीकरण वाली 10 शीर्ष कंपनियों में टीसीएस सबसे ऊपर रही, जिसके बाद ओएनजीसी, आरआईएल, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, सीआईएल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल का स्थान रहा.
पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स 1,156.95 अंक चढकर 29,278.84 पर पहुंच गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola