अध्यादेश लाने से खुश हैं विदेशी निवेशक : अरुण जेटली
Updated at : 23 Jan 2015 12:54 PM (IST)
विज्ञापन

दावोस: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अध्यादेश लाने पर हो रहे राजनीतिक विरोध को ‘अवरोध की नीति’ करार देते हुए कहा कि विदेशी निवेशकों को इन फैसलों से कोई समस्या नहीं है. बल्कि वे तो इस बात से खुश ही हैं कि सरकार यह कानून लेकर आयी. जेटली ने कहा ‘मुझे नहीं लगता है कि […]
विज्ञापन
दावोस: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अध्यादेश लाने पर हो रहे राजनीतिक विरोध को ‘अवरोध की नीति’ करार देते हुए कहा कि विदेशी निवेशकों को इन फैसलों से कोई समस्या नहीं है. बल्कि वे तो इस बात से खुश ही हैं कि सरकार यह कानून लेकर आयी.
जेटली ने कहा ‘मुझे नहीं लगता है कि अध्यादेश का जरिया उनके लिए जरा भी चिंता का विषय है. वे इस बात से बहुत खुश हैं कि भारत सरकार यह कानून लेकर आयी है. अध्यादेश को मंजूरी मिल ही जाएगी.’ उन्होंने कहा ‘अध्यादेश के तहत की गयी पहल वैध नजर आती है और आखिरकार सभी को पता है कि लोकसभा और संयुक्त सदन में हमारे पास बहुमत है इसलिए अवरोध की नीति की वजह से सिर्फ देरी ही हो सकती है.’
विश्व आर्थिक मंच के मौके पर मौजूदा और संभावित निवेशकों के साथ हो रही बैठकों के बीच जेटली ने कहा ‘अवरोध पैदा करने वाले इस प्रक्रिया को पटरी से नहीं उतार सकते’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




