शुरुआती कारोबार में रुपया 46 पैसे मजबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 11:18 AM

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 46 पैसे मजबूत होकर 61.72 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 46 पैसे मजबूत होकर 61.72 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की कमजोरी से भी रुपये की विनिमय दर मजबूत हुई.

फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया चार पैसे कमजोर होकर 62.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 46 पैसे मजबूत होकर 61.72 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी आज के शुरुआती कारोबार में 600.77 अंक अथवा 2.19 फीसद उछलकर 27,947.59 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola