ePaper

नए साल के पहले दिन सतर्क शुरुआत, मामूली बढत के साथ हुए बंद सेंसेक्स और निफ्टी

Updated at : 01 Jan 2015 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन सतर्क शुरुआत, मामूली बढत के साथ हुए बंद सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई : नये साल 2015 के पहले दिन बंबई शेयर बाजार की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई और सेंसेक्स आठ अंक की मामूली बढत के साथ 27,507.54 अंक पर बंद हुआ. साल के पहले दिन कारोबार सुस्त रहा. हालांकि, सेंसेक्स लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में लाभ के साथ बंद हुआ, लेकिन बाजार की रफ्तार सुस्त […]

विज्ञापन

मुंबई : नये साल 2015 के पहले दिन बंबई शेयर बाजार की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई और सेंसेक्स आठ अंक की मामूली बढत के साथ 27,507.54 अंक पर बंद हुआ. साल के पहले दिन कारोबार सुस्त रहा.

हालांकि, सेंसेक्स लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में लाभ के साथ बंद हुआ, लेकिन बाजार की रफ्तार सुस्त रही, क्योंकि ज्यादातर वैश्विक बाजारों में अवकाश की वजह से संकेतकों का अभाव था.बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27,485.77 अंक पर कमजोर शुरूआत के बाद 27,395.34 अंक तक और नीचे गया. हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में चुनिंदा बडी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से नुकसान की भरपाई हो गई और सेंसेक्स 8.12 अंक या 0.03 प्रतिशत के लाभ के साथ 27,507.54 अंक पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्चस्तर 27,545.61 अंक भी छुआ. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 299 अंक की बढत दर्ज कर चुका है. बीते साल यानी 2014 में सेंसेक्स ने 30 प्रतिशत की बढत दर्ज की थी. यह पांच साल की सबसे बेहतर सालाना बढत रही.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.30 अंक या 0.02 प्रतिशत के लाभ के साथ 8,284 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान यह 8,248.75 से 8,294.70 अंक के दायरे में रहा.
व्यापक तौर पर बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से पेंट कंपनियों के शेयर उंचे रहे जबकि विमान ईंधन एटीएफ की कीमतों में कटौती से एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी मांग में रहे और उन्होंने अच्छी बढत दर्ज की. दूरसंचार नियामक ने आगामी 3जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिये 2010 के मुकाबले कम आधार मूल्य की सिफारिश की है. इससे दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में भी लाभ रहा. हालांकि, एफएमसीजी व फार्मा कंपनियों के शेयरों में कुछ बिकवाली देखने को मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola