जनधन योजना के तहत बीमा के लिए LIC ने सूची मांगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 2:00 PM

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के लाभार्थियों को 30,000 रुपये का जीवन बीमा उपलब्ध कराने के लिए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आइबीए) से ऐसे बीमित लोगों की सूची मांगी है. एलआइसीने आइबीए से इस योजना के तहत किए जाने वाले दावों का ब्योरा भी मांगा है. भारतीय जीवन बीमा निगम […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के लाभार्थियों को 30,000 रुपये का जीवन बीमा उपलब्ध कराने के लिए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आइबीए) से ऐसे बीमित लोगों की सूची मांगी है.

एलआइसीने आइबीए से इस योजना के तहत किए जाने वाले दावों का ब्योरा भी मांगा है. भारतीय जीवन बीमा निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि हमने आईबीए को पत्र लिखकर उन्हें बीमित लोगों की एक सूची और दावों के ब्योरे उपलब्ध कराने को कहा है.
उसने कहा कि आपको स्पष्ट कर दूं कि योजना के तहत प्रीमियम के भुगतान का मुद्दा सुलझ गया है क्योंकि सरकार इसके लिए प्रीमियम का भुगतान करने को राजी हो गई है. संपर्क किए जाने पर आईबीए के उप मुख्य कार्यकारी के. उन्नीकृष्णन ने कहा कि एलआइसी ने देश में सभी बैंक शाखाओं को वितरित किए जाने वाले क्लेम फार्म को अंतिम रूप दे दिया है.
इस योजना के तहत खाता खोलने वाले परिवार के मुखिया को 30,000 रुपये का जीवन बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा. हम जल्द ही सभी बैंक शाखाओं को दावा फार्म की प्रतियां जारी करेंगे. उसने कहा कि चूंकि जीवन बीमा कवर केवल चुनिंदा लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा, हमने बैंकों को उनके कोर बैंकिंग साल्यूशंस पर आधारित एक सूची तैयार करने और उसे पास की एलआइसी शाखाओं में जमा करने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola