मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई : शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद दोपहर दो बजे के बाद बाजार थोड़ा संभला और कारोबार बंद होते- होते शेयर बाजार में मामूली गिरावट देखी गयी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 31.12 अंक घटकर 27,319.56 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.50 अंक गिरकर 8,219.60 अंक पर बंद हुआ. बैंकिंग, ऑटो […]
मुंबई : शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद दोपहर दो बजे के बाद बाजार थोड़ा संभला और कारोबार बंद होते- होते शेयर बाजार में मामूली गिरावट देखी गयी.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 31.12 अंक घटकर 27,319.56 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.50 अंक गिरकर 8,219.60 अंक पर बंद हुआ. बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों में मामूली खरीदारी से बाजार थोड़ा रिकवर हुआ है. लेकिन आईटी, टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों ने बाजार में दबाव बनाये रखा. दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मामूली कमजोरी भी बाजार पर हावी रही. यूरोपीय बाजारों की बात करें तो ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स में भी बढ़त देखी गयी वहीं फ्रांस के सीएसी 40 इंडेक्स में 0.25 फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




