शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 245 अंक कमजोर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : एशियाई बाजार के कमजोर रुख के बीच कारोबारियों द्वारा चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 245 अंक कमजोर हो गया, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी कमजोर होकर 8,200 अंक के नीचे आ गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 […]
विज्ञापन
मुंबई : एशियाई बाजार के कमजोर रुख के बीच कारोबारियों द्वारा चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 245 अंक कमजोर हो गया, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी कमजोर होकर 8,200 अंक के नीचे आ गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान 480.42 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 245.64 अंक अथवा 0.89 फीसद और कमजोर होकर 27,105.04 अंक पर आ गया. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 71.60 अंक अथवा 0.87 फीसद घट कर 8,152.50 अंक पर आ गया.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में कमजोररुखके बीच कारोबारियों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता सामान, रीयल्टी, पूंजीगत सामान, धातु और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










