ePaper

एक सप्ताह में 1097 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 213 अंक नीचे गया

Updated at : 12 Dec 2014 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह में 1097 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 213 अंक नीचे गया

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 251.33 अंक की गिरावट के साथ 27350.68 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.80 अंक की गिरावट के साथ 8224.10 अंक पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स में […]

विज्ञापन
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 251.33 अंक की गिरावट के साथ 27350.68 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.80 अंक की गिरावट के साथ 8224.10 अंक पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स में 0.91 प्रतिशत की और निफ्टी में 0.83 प्रतिशत की गिरावट आयी. इस सप्ताह सेंसेक्स पिछले सप्ताह अबतक 1097 अंक तक नीचे जा चुका है, जबकि निफ्टी 213 अंक तक नीचे गया है.
आज ऑयल एंड गैस, कंप्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों का प्रदर्शन काफी खराब रहा. इनमें गिरावट दर्ज की गयी.दिग्गज शेयरों के साथ आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की भी जोरदार पिटाई हुई है. बीएसइ का मिडकैप इंडेक्स में आज 1.3 प्रतिशत व स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आज आयी.
इस सप्ताह अबतक सेंसेक्स में चार प्रतिशत व निफ्टी में 3.7 प्रतिशत की गिरावट आयी है. बैंक निफ्टी भी आज 2.6 प्रतिशत तक लुढ़का. आज बाजार में टाटा स्टील के शेयर 12.5 प्रतिशत, सेसा स्टरलाइट के शेयर 11 प्रतिशत, भेल के 9.6 प्रतिशत, जेएसपीएल के साढ़े आठ प्रतिशत, ओएनजीसी के आठ प्रतिशत, गेल के 10 प्रतिशत तक टूटे. वहीं सन फार्मा, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक व आइटीसी शेयरों में मामूली बढ़त आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola