सेंसेक्स 134 अंक की गिरावट के बाद 28,559 पर बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : शुरुआती कारोबार में तेजी आने के बाद दोपहर से बाजार में मामूली गिरावट शुरू हुई. आज सेंसेक्समें134 की गिरावट देखी गयी, वहीं निफ्टी में 32.35 की गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स 134 अंकों की गिरावट के साथ 28.559 पर रहा. जबकि निफ्टी 32.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,555. पर बंद हुआ. ऑयल […]
विज्ञापन
मुंबई : शुरुआती कारोबार में तेजी आने के बाद दोपहर से बाजार में मामूली गिरावट शुरू हुई. आज सेंसेक्समें134 की गिरावट देखी गयी, वहीं निफ्टी में 32.35 की गिरावट दर्ज की गयी.
सेंसेक्स 134 अंकों की गिरावट के साथ 28.559 पर रहा. जबकि निफ्टी 32.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,555. पर बंद हुआ. ऑयल ऐंड गैस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि एफएमसीजी, आईटी और निजी बैंकिंग शेयरों में बढ़त के बाद थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी.
बाजार की शुरुआत बहुत अच्छी रही थी. लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी थी. कल आरबीआई की मौद्रिक नीति में दर घटाए जाने की उम्मीद और जुलाई-सितंबर में आर्थिक वृद्धि अनुमान से बेहतर रहने के चलते आज बीएसई सेंसेक्स 94 अंक की बढ़त के साथ खुला था. इस दौरान, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर, आटो, आईटी व बैंकिंग शेयरों में तेजी का रुख जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










