ePaper

अब नहीं मिलेंगे खुले सिगरेट, बिक्री पर रोक की तैयारी

Updated at : 25 Nov 2014 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
अब नहीं मिलेंगे खुले सिगरेट, बिक्री पर रोक की तैयारी

नयी दिल्ली : देश में खुले सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है. साथ ही तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा बढाई जा सकती. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इसके लिए मंत्रिमंडल के पास एक प्रस्‍ताव भेजा है. स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज राज्यसभा को बताया कि मंत्रालय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में खुले सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है. साथ ही तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा बढाई जा सकती. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इसके लिए मंत्रिमंडल के पास एक प्रस्‍ताव भेजा है.

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज राज्यसभा को बताया कि मंत्रालय ने एक विशेषज्ञ समिति की इन सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है. मंत्रालय ने तंबाकू की खपत घटाने के लिए सुझाव देने के वास्ते इस समिति का गठन किया था.

मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अंतर मंत्रालयी परामर्श के लिए एक कैबिनेट नोट भी जारी किया था. नड्डा ने ऊपरी सदन को एक लिखित जवाब में बताया, विशेषज्ञ समिति ने खुले सिगरेट या एक सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने, तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए न्यूनतम आयु सीमा बढ़ाने का सुझाव दिया है जिसे मंत्रालय ने स्वीकार लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola