शुरुआती कारोबार में रुपया 8 पैसे मजबूत

मुंबई: निरंतर विदेशी पूंजी निवेश के मद्देनजर निर्यातकों एवं बैंकों द्वारा डॉलर बिकवाली बढाये जाने के कारण आज रुपया में 8 पैसे की मजबूती देखी गयी. इस तरह अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 61.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निर्यातकों और बैंकों […]
मुंबई: निरंतर विदेशी पूंजी निवेश के मद्देनजर निर्यातकों एवं बैंकों द्वारा डॉलर बिकवाली बढाये जाने के कारण आज रुपया में 8 पैसे की मजबूती देखी गयी. इस तरह अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 61.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है.
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निर्यातकों और बैंकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिक्री बढाने के अलावा विदेशी बाजारों में अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कमजोरी से भी रुपये की विनिमय दर को समर्थन मिला.
उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी से भी रुपये की मजबूती में मदद मिली. रुपया शुक्रवार को 18 पैसे की तेजी के साथ 61.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




