रुपया नौ माह के निचले स्तर पर, डालर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 62.14 पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 11:46 AM
मुंबई : आयातकों की डालर की मांग बढने के बीच रुपया आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 62.14 पर आ गया. भारतीय मुद्रा ने आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 62.03 प्रति डालर के आधार पर कारोबार शुरु किया है. कल रुपया 61.96 पर बंद हुआ था. बाद में यह […]
मुंबई : आयातकों की डालर की मांग बढने के बीच रुपया आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 62.14 पर आ गया. भारतीय मुद्रा ने आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 62.03 प्रति डालर के आधार पर कारोबार शुरु किया है. कल रुपया 61.96 पर बंद हुआ था.
बाद में यह 62.22 के नौ महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया और फिर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 61.14 पर कारोबार कर रहा था. इससे पूर्व डालर के मुकाबले रुपया में आज छठे दिन गिरावट का रुख रहा. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डालर की तुलना में रुपया 11 पैसे नीचे करीब नौ महीने के निचले स्तर 62.07 प्रति डालर पर खुला.
फारेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह में नरमी व विदेशों में डालर की तुलना में यूरो व येन में गिरावट के रख के अलावा आयातकों की ओर से डालर की मांग किए जाने से रुपये की धारणा कमजोर हुई. हालांकि, स्थानीय शेयर बाजार के तेजी के साथ खुलने से रुपये में गिरावट सीमित हो गयी. कल रुपया 22 पैसे टूटकर 61.96 प्रति डालर पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










