ePaper

आर्थिक सुधारों से उत्साहित सेंसेक्स 27,385 के पार

Updated at : 30 Oct 2014 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक सुधारों से उत्साहित सेंसेक्स 27,385 के पार

मुंबई : शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गयी. शुरुआती कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गयी थी. सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 260.68 अंक उछलकर 27,385.85 अंक के रिकार्ड स्तर को छू गया. विश्लेषकों का कहना है कि हाल ही के आर्थिक सुधारों से निवेशकों में भरोसा है कि देश अमेरिका […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गयी. शुरुआती कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गयी थी. सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 260.68 अंक उछलकर 27,385.85 अंक के रिकार्ड स्तर को छू गया.

विश्लेषकों का कहना है कि हाल ही के आर्थिक सुधारों से निवेशकों में भरोसा है कि देश अमेरिका में संभावित ब्याज दर वृद्धि को बेहतर ढंग से झेल जायेगा. तीस शेयर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 260.68 अंक चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 27,358.85 अंक को छू गया. इससे पहले आठ सितंबर को सेंसेक्स ने 27,354.99 अंक के स्तर को छुआ था.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 76.75 अंक उछलकर 8,167.20 अंक को छू गया. यह अपने उच्चतम स्तर 8,180.20 अंक (आठ सितंबर) से सिर्फ 13 अंक कम है.
लिवाली समर्थन के चलते इन्फोसिस, टाटा कंसलटेंसी, रिलायंस इंडस्टरीज, मारुति, गेल, एचडीएफसी, एलएंडटी, ओएनजीसी व विप्रो के शेयरों में विशेषतौर पर तेजी दर्ज की गई.उल्लेखनीय है कि सरकार ने निर्माण क्षेत्र में एफडीआई नियमों में ढील देने की घोषणा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola