ePaper

धनतेरस के दिन शाम 7.00 बजे तक कारोबार करेगा शेयर बाजार

Updated at : 19 Oct 2014 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस के दिन शाम 7.00 बजे तक कारोबार करेगा शेयर बाजार

मुंबई : धनतेरस के कारण प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) तथा बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने मंगलवार को गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के लिए कारोबारी सत्र बढ़ाकर शाम सात बजे तक कर दिया.धनतेरस के दिन सोने की खरीद को शुभ माना जाता है. इसके अलावा दोनों शेयर बाजारों ने उस दिन गोल्ड […]

विज्ञापन

मुंबई : धनतेरस के कारण प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) तथा बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने मंगलवार को गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के लिए कारोबारी सत्र बढ़ाकर शाम सात बजे तक कर दिया.धनतेरस के दिन सोने की खरीद को शुभ माना जाता है.

इसके अलावा दोनों शेयर बाजारों ने उस दिन गोल्ड ईटीएफ प्रतिभूतियों में होने वाले सभी कारोबार के लिए लेन-देन शुल्क नहीं लेने का भी निर्णय किया है. एनएसई तथा बीएसई ने अलग-अलग नोटिस में कहा कि धनतेरस के दिन मंगलवार 21 अक्तूबर को गोल्ड ईटीएफ प्रतिभूतियों में कारोबार अधिक देर तक होगा.

बयानों के अनुसार सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.40 मिनट तक सामान्य बाजार कार्यावधि के बाद गोल्ड ईटीएफ में कारोबार शाम 4.30 से शुरु होगा 7.00 बजे तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola