टाटा समूह की TCS देगी 35,000 युवाओं को नौकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2014 10:02 PM
मुंबई : भारत की सबसे बडी साफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस ने आज कहा कि वह 2015-16 में कालेज परिसरों में 35,000 नौकरियों की पेशकश करेगी. यह चालू वित्त वर्ष में की गई पेशकश की तुलना में 10,000 अधिक है. टाटा समूह की कंपनी ने यह भी कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में 55,000 पेशेवरों की […]
मुंबई : भारत की सबसे बडी साफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस ने आज कहा कि वह 2015-16 में कालेज परिसरों में 35,000 नौकरियों की पेशकश करेगी. यह चालू वित्त वर्ष में की गई पेशकश की तुलना में 10,000 अधिक है. टाटा समूह की कंपनी ने यह भी कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में 55,000 पेशेवरों की नियुक्ति के लक्ष्य से आगे जा सकती है.
टीसीएस के कार्यकारी उपाध्यक्ष व वैश्विक प्रमुख (मानव संसाधन) अजय मुखर्जी ने यहां बताया, हम 55,000 के आंकडे से परे जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल हम इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि अंतिम आंकडा क्या होगा. उन्होंने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया पहले ही शुरु हो चुकी है और कंपनी कालेज परिसरों में जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










