ePaper

टाटा मोटर्स को Jnurm योजना के तहत 928 बसों का ठेका

Updated at : 14 Oct 2014 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स को Jnurm योजना के तहत 928 बसों का ठेका

नयी दिल्‍ली : टाटा मोटर्स को दक्षिण भारत की राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 928 टाटा मार्कोपोलो बसों की आपूर्ति का ठेका दिया है. टाटा मोटर्स ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस ठेके के तहत 487 बसें कर्नाटक राज्य सडक परिवहन कारपोरेशन, 40 बसें पुंडुचेरी सडक परिवहन कारपोरेशन, 97 बसे केरल सडक परिवहन कारपोरेशन और […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टाटा मोटर्स को दक्षिण भारत की राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 928 टाटा मार्कोपोलो बसों की आपूर्ति का ठेका दिया है. टाटा मोटर्स ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस ठेके के तहत 487 बसें कर्नाटक राज्य सडक परिवहन कारपोरेशन, 40 बसें पुंडुचेरी सडक परिवहन कारपोरेशन, 97 बसे केरल सडक परिवहन कारपोरेशन और 304 बसे उत्तर पूर्व कनार्टक क्षेत्र (उत्तरी पूर्वी कर्नाटक सडक परिवहन कारपोरेशन) ने मंगवाई हैं.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह ठेका जेएनयूआरएम योजना के द्वितीय चरण के तहत टाटा की यूआरबीएएन बसों के लिए दिया गया है. कोलकाता से मिले समाचार के अनुसार टाटा मोटर्स को टाटा मार्कोपोलो बस के लिए विभिन्न राज्य परिवहन प्राधिकारों से 623 बसों का आर्डर मिला है. कंपनी को कलकत्ता राज्य परिवहन निगम से 120, मेगालय शहरी विकास प्राधिकरण से 120, त्रिपुरा शहरी परिवहन कंपनी से 73 तथा असम राज्य परिवहन से 270 बसों का आर्डर मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola