ePaper

डालर की मांग बढ़ी, रुपया पांच पैसे कमजोर

Updated at : 25 Sep 2014 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
डालर की मांग बढ़ी, रुपया पांच पैसे कमजोर

मुंबई : आयातकों की ओर से डालर की मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 5 पैसे कमजोर होकर 61.01 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से […]

विज्ञापन

मुंबई : आयातकों की ओर से डालर की मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 5 पैसे कमजोर होकर 61.01 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने और अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुई.

फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर होकर 60.96 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार के दौरान 5 पैसे कमजोर होकर 61.01 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 69.51 अंक अथवा 0.25 फीसद के सुधार के साथ 26,814.20 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola