ePaper

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

Updated at : 23 Sep 2014 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

मुंबई : आज बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स में 24.11 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी, जिसके कारण सूचकांक 27,185.36 पर पहुंच गया. हालांकि कल बाजार जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज वह उत्साह बाजार में नहीं दिखा. कल सेंसेक्स 27198.10 अंक पर पहुंच कर […]

विज्ञापन

मुंबई : आज बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स में 24.11 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी, जिसके कारण सूचकांक 27,185.36 पर पहुंच गया.

हालांकि कल बाजार जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज वह उत्साह बाजार में नहीं दिखा. कल सेंसेक्स 27198.10 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ था.इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 8.40 अंक अथवा 0.10 फीसदी गिरकर 8,137.90 अंक पर आ गया.

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से मौजूदा उच्चस्तर पर उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामान, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों एवं धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सूचकांक में गिरावट आयी.

वहीं आयातकोंकी ओर से डालर मांग बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 60.93 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रख और आयातकों की ओर से डालर मांग बढने के कारण रपये की विनिमय दर में गिरावट आयी. हालांकि अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डालर की कमजोरी से इसकी विनिमय दर में ज्यादा गिरावट नहीं आ सकी.

फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रपया एक पैसे कमजोर होकर 60.82 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार 11 पैसे कमजोर होकर 60.93 रुपये प्रति पर आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola