बाजार में जबरदस्त उत्साह, सेंसेक्स 481 अंकों की बढत के साथ 27000 के पार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने आज तीन माह की सबसे लंबी छलांग लगायी और यह 481 अंक की बढत के साथ 27,112.21 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 139 अंक की तेजी के साथ 8,114.75 अंक पर पहुंच गया. फेडरल रिजर्व द्वारा लंबे अरसे तक ब्याज दरों को […]
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने आज तीन माह की सबसे लंबी छलांग लगायी और यह 481 अंक की बढत के साथ 27,112.21 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 139 अंक की तेजी के साथ 8,114.75 अंक पर पहुंच गया. फेडरल रिजर्व द्वारा लंबे अरसे तक ब्याज दरों को निचले स्तर पर कायम रखने की प्रतिबद्धता व भारत के चीन के साथ व्यापार को लेकर उम्मीदें बढने से बाजार में तेजी आयी.
डाउ जोंस कल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया. इससे ज्यादातर एशियाई व यूरोपीय बाजारों में बढत रही. अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने लगभग शून्य स्तर की ब्याज दर को 2015 में बढाने पर प्रतिबद्धता जतायी है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद सुधरा और 12 सितंबर के बाद पहली बार यह 27,000 अंक के स्तर के उपर बंद हुआ. सेंसेक्स अंत में 480.92 या 1.81 प्रतिशत की बढत के साथ 27,112.21 अंक पर बंद हुआ. यह 2 जून के बाद सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बडी बढ़त है.
जाइफिन रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री देवोपम चौधरी ने कहा, ‘फेडरल की कल नीतिगत घोषणा से पूंजी की निकासी को लेकर आशंका दूर हुई.’ घरेलू निवेशकों ने इसके अलावा चीन के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्तों का भी स्वागत किया. चीन ने भारत में अगले पांच साल में 20 अरब डालर निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है. निफ्टी ने भी एक बार फिर से 8,100 अंक के स्तर को छुआ. कारोबार के दौरान यह 8,120.85 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचा. अंत में यह 139.25 अंक की बढोतरी के साथ 8,114.75 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी का शेयर 3.73 प्रतिशत चढा. भेल में 3.51 प्रतिशत, बजाज आटो में 3.47 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज में 3.34 प्रतिशत, एलएंडटी में 3.57 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 3.70 प्रतिशत, मारुति सुजुकी में 2.48 प्रतिशत और टाटा स्टील में 1.60 प्रतिशत की बढत रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










