ePaper

अमेरिकी मौद्रिक नीति के दबाव के बीच तीसरे दिन संभला बाजार

Updated at : 17 Sep 2014 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी मौद्रिक नीति के दबाव के बीच तीसरे दिन संभला बाजार

मुंबई : सोमवार और मंगलवार की भारी गिरावट के बाद बुधवार को बाजार की स्थिति सुधरी. बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में हलका उछाल दर्ज किया गया, हालांकि कुछ ही देर बाद मुनाफा वसूली व गिरावट से डरे निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दिखा. दोपहर बाद बाजार की […]

विज्ञापन
मुंबई : सोमवार और मंगलवार की भारी गिरावट के बाद बुधवार को बाजार की स्थिति सुधरी. बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में हलका उछाल दर्ज किया गया, हालांकि कुछ ही देर बाद मुनाफा वसूली व गिरावट से डरे निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दिखा.

दोपहर बाद बाजार की स्थिति में तेज सुधार हुआ और बंजर बंद होने तक सेंसेक्स मंगलवार की तुलना में 138.78 अंक ऊपर चढ़ कर 26631.29 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 42.60 अंक ऊपर चढ़कर 7975.50 अंक पर बंद हुआ.

हालांकि बाजार में वैश्विक दबाव अभी बना हुआ है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की समीक्षा का अभी भी दबाव कायम है. आज बाजार में हीरो मोटो कॉर्प का शेयर ने नयी ऊंचाइयों को छूआ. आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी जैसे शेयर चढ़े. दोपहर बाद छोटे व मंझौले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.
बीएचइएल, टाटा पॉवर, इन्फोसिस, डॉ रेड्डीज, केर्न इंडिया, टाटा स्टील के शेयर भी डेढ़ से ढाई फीसदी तक चढ़े. वहीं, जेएसपीएल, सिप्ला, ग्रासीम, कोल इंडिया, गेल, एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरे. मिडकैप शेयरों में अरविंद, सोलर इंडस्ट्रीज, जेके सीमेंट, सेसा स्टरलाइट ने बेहतर प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola