शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44 अंक मजबूत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2014 10:54 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : शुरुआती कारोबार में कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 44 अंक बढ़कर 26,861.29 अंक पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल के कारोबारी सत्र के दौरान 244.48 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, […]
विज्ञापन
मुंबई : शुरुआती कारोबार में कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 44 अंक बढ़कर 26,861.29 अंक पर पहुंच गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल के कारोबारी सत्र के दौरान 244.48 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 44.73 अंक अथवा 0.16 फीसदी बढ़कर 26,861.29 अंक पर पहुंच गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 2.90 अंक अथवा 0.03 फीसदी बढ़कर 8,044.90 अंक पर पहुंच गया.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से रीयल्टी, स्वास्थ्य, पूंजीगत सामान, बिजली, ढांचागत सामान और उपभोक्ता सामान क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आयी.
वहीं बैंकों एवं निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे सुधरकर 61.02 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि बैंकों एवं निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रख से रुपये की विनिमय दर में सुधार आया.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 48 पैसे कमजोर होकर करीब पांच सप्ताह के न्यूनतम स्तर 61.13 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 11 पैसे सुधरकर 61.02 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया.
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक भी आज के शुरुआती कारोबार में 44.73 अंक अथवा 0.16 फीसद सुधरकर 26,861.29 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




