सेंसेक्स हुआ 185 अंक कमजोर
मुंबई:औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में गिरावट के बाद कोषों एवं निवेशकों द्वारा चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरआती कारोबार में 185 अंक कमजोर हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 65.17 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी […]
मुंबई:औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में गिरावट के बाद कोषों एवं निवेशकों द्वारा चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरआती कारोबार में 185 अंक कमजोर हो गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 65.17 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 185.55 अंक अथवा 0.69 फीसद की गिरावट के साथ 26,875.49 पर आ गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 70.95 अंक अथवा 0.88 फीसद कमजोर होकर 8,034.55 अंक पर आ गया.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में गिरावट के बाद कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, बिजली, पूंजीगत सामान और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से सूचकांक में गिरावट आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










