ePaper

शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे कमजोर

Updated at : 15 Sep 2014 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे कमजोर

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच आयातकों की ओर से डालर मांग बढने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 60.97 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की […]

विज्ञापन

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच आयातकों की ओर से डालर मांग बढने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 60.97 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और औद्योगिक वृद्धि दर घटकर चार माह के न्यूनतम स्तर 0.5 फीसदी पर आ जाने से भी घरेलू मुद्रा की विनिमय दर प्रभावित हुई.

हालांकि यूरो की तुलना में डालर की मजबूती से रुपये में ज्यादा गिरावट नहीं आ सकी.फारेक्स बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान रुपया 28 पैसे बढ़कर 60.65 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 32 पैसे घटकर 60.97 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 185.55 अंक अथवा 0.69 फीसदी घटकर 26,875.49 अंक पर आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola