ePaper

सेंसेक्स 78 अंक मजबूत

Updated at : 28 Aug 2014 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स 78 अंक मजबूत

मुंबई: बाजार में आज खुशहाली का माहौल देखा गया. सेंसेक्स 78 अंक की मजबूती के साथ 26,638.11 अंक की नई रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया है. लगातार सातवें महीने सेंसेक्स बढत में यह बढ़त देखी गई. इससे पहले सुबह बाजार खुलने के बाद विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से बंबई शेयर बाजार में उछाल देखा […]

विज्ञापन

मुंबई: बाजार में आज खुशहाली का माहौल देखा गया. सेंसेक्स 78 अंक की मजबूती के साथ 26,638.11 अंक की नई रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया है. लगातार सातवें महीने सेंसेक्स बढत में यह बढ़त देखी गई. इससे पहले सुबह बाजार खुलने के बाद विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से बंबई शेयर बाजार में उछाल देखा गया. माह के अंत में कारोबारियों द्वारा डेरिवेटिव सौदों के निपटान और शार्ट कवरिंग किये जाने से भी सेंसेक्स में मजबूती आई.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान 246 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 82.66 अंक अथवा 0.31 अंक बढकर 26,642.81 अंक की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया. इससे पहले 25 अगस्त को सेंसेक्स ने 26,630.74 का स्तर छुआ था.इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचें का निफ्टी-50 भी 28.60 अंक अथवा 0.36 फीसद बढकर 7,964.65 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले 25 अगस्त को निफ्टी ने 7,968.25 अंक की रिकार्ड उंचाई को छू गया था.

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और माह के अंत में कारोबारियों द्वारा डेरिवेटिव सौदों के निपटान और शार्ट कवरिंग किये जाने से सूचकांक में तेजी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola