अब नये ऐप ''रेलयात्री'' पर मिलेगी भारतीय रेलवे की पूरी जानकारी

Updated at : 26 Aug 2014 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
अब नये ऐप ''रेलयात्री'' पर मिलेगी भारतीय रेलवे की पूरी जानकारी

नयी दिल्‍ली: तकनीक प्लेटफार्म बनाने वाली कंपनी रेलयात्री डाट इन ने भारतीय रेल परिचालन, समय सारिणी, जीपीएस ट्रेन लोकेटर, पीएनआर स्थिति, सीट उपलब्धता जैसी अनेक विशेषताओं वाला मोबाइल ऐप रेलयात्री पेश किया है. कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार इस ऐप के माध्यम से किसी भी ट्रेन की आने-जाने की सूचना, यात्रा के दौरान खाना-पीना अथवा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: तकनीक प्लेटफार्म बनाने वाली कंपनी रेलयात्री डाट इन ने भारतीय रेल परिचालन, समय सारिणी, जीपीएस ट्रेन लोकेटर, पीएनआर स्थिति, सीट उपलब्धता जैसी अनेक विशेषताओं वाला मोबाइल ऐप रेलयात्री पेश किया है. कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार इस ऐप के माध्यम से किसी भी ट्रेन की आने-जाने की सूचना, यात्रा के दौरान खाना-पीना अथवा रेलवे स्टेशन से कैब आदि की जानकारी ली जा सकती है.

कंपनी ने कैब की सुविधा के लिए विभिन्न वेंडर ट्रैवलखाना, ओलाकैब और ईजीकैब से समझौता किया है. इसके तहत ये वेंडर ऐप के माध्यम से आने वाली पूछताछ पर सर्वश्रेष्ठ सुविधा उपलब्ध कराएंगे. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उत्पाद अधिकारी मनीष राठी ने कहा, ‘यह ऐप रेल से संबंधित जानकारियों के लिए बहुत उपयुक्त है. इसके माध्यम से रेल यात्रा करने वाले रेलवे से संबंधित अथवा ठहरने व कैब आदि की जानकारी आसानी से मिल सकती है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola