रिकार्ड उंचाई से 105 अंक कमजोर हुआ सेंसेक्स

नयी दिल्ली : आज शुरआती कारोबार में सेंसेक्स 105 अंक कमजोर हो गया. एशियाई बाजार में कमजोर रख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में अपनी रिकार्ड उंचाई से 105 अंक कमजोर हो गया. बंबई शेयर […]
नयी दिल्ली : आज शुरआती कारोबार में सेंसेक्स 105 अंक कमजोर हो गया. एशियाई बाजार में कमजोर रख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में अपनी रिकार्ड उंचाई से 105 अंक कमजोर हो गया.
बंबई शेयर बाजार के सूचकांक बीएससी-30 कल के कारोबारी सत्र में 26,437.02 अंक की सर्वकालिक उंचाई पर बंद हुआ था, जो आज के शुरआती कारोबार में 105.19 अंक अथवा 0.39 फीसद कमजोर होकर 26,331.83 अंक पर आ गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 16.40 अंक अथवा 0.21 फीसद गिरकर 7,889.90 अंक पर आ गया. निफ्टी कल 6.90 अंक अधिक 0.09 फीसद कमजोर होकर 7,906.30 अंक पर बंद हुआ था.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में कमजोर रख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से धातु, वाहन और बिजली क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से सूचकांक में गिरावट आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




