ePaper

टाटा मोटर्स 2020 तक हर साल पेश करेगी दो नये मॉडल के कार

Updated at : 20 Aug 2014 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स 2020 तक हर साल पेश करेगी दो नये मॉडल के कार

नयी दिल्‍ली: टाटा मोटर्स ने 2020 तक हर साल दो वाहन पेश करने की योजना बनाई है. कंपनी भारतीय कार बाजार में अपना उत्पाद पोर्टफोलियो बढाने की संभावना तलाश रही है. टाटा मोटर्स ने आज एनसीआर में अपनी कांपैक्ट सेडान कार जेस्ट पेश की जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 4.64 लाख रुपये और 6.99 लाख […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: टाटा मोटर्स ने 2020 तक हर साल दो वाहन पेश करने की योजना बनाई है. कंपनी भारतीय कार बाजार में अपना उत्पाद पोर्टफोलियो बढाने की संभावना तलाश रही है. टाटा मोटर्स ने आज एनसीआर में अपनी कांपैक्ट सेडान कार जेस्ट पेश की जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 4.64 लाख रुपये और 6.99 लाख रुपये के बीच है. कंपनी अपना बिक्री व सेवा नेटवर्क भी बढाने पर काम कर रही है.

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन) रंजीत यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया, ”हमने पिछले साल पांच ब्रांडों के 8 संस्करण पेश किए. हम 2020 तक प्रति वर्ष दो नए वाहन लाने की संभावना तलाश रहे हैं. जेस्ट इस साल पेश किया गया पहला माडल है जिसके बाद जल्द ही कांपैक्ट माडल बोल्ट को पेश किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि कंपनी अगले साल भी दो माडल पेश करेगी. यादव ने जेस्ट के बारे में कहा, ”यह निश्चित तौर पर देश में सबसे बडे कार बाजार को अपनी अनोखी डिजाइन, खूबियों व चलाने के अनुभव के साथ अपील करेगी.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola