ePaper

सेंसेक्स दो सप्ताह के उच्च स्तर पर

Updated at : 15 Aug 2014 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स दो सप्ताह के उच्च स्तर पर

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 184 अंक की बढत के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर 26,103.23 अंक पर बंद हुआ. मुद्रास्फीति के घट कर पांच महीने के निम्न स्तर पर जाने तथा तथा विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार में तेजी आयी. यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार में तेजी […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 184 अंक की बढत के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर 26,103.23 अंक पर बंद हुआ. मुद्रास्फीति के घट कर पांच महीने के निम्न स्तर पर जाने तथा तथा विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार में तेजी आयी.

यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार में तेजी आयी है. तीस शेयरोंवाला सेंसेक्स 184.28 अंक की तेजी के साथ 26,103.23 अंक पर बंद हुआ. पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 774 अंक से अधिक मजबूत हुआ और 30 जुलाई के बाद पहली बार 26,000 अंक पर पहुंचा. 50 शेयरोंवाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.15 अंक या 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,791.70 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 7,796.70 अंक तक चला गया था.

टाटा स्टील का शेयर 1.23 प्रतिशत मजबूत हुआ, हालांकि कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 70.38 प्रतिशत घट कर 337.33 करोड़ रुपये रहा. कारोबारियों के अनुसार कई प्रमुख कंपनियों के वित्तीय नतीजे बेहतर रहने तथा अर्थव्यवस्था बेहतर रहने की उम्मीद में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से भी बाजार धारणा को बल मिला. सेंसेक्स के 22 शेयर लाभ में, जबकि आठ नुकसान में रहे. लाभ में रहनेवाले शेयरों में गेल इंडिया, आइटीसी, लार्सन एंड टूब्रो शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola