ePaper

हुंडई की नयी कार Elite i20 लांच,कीमत 4.1 लाख से शुरू

Updated at : 11 Aug 2014 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
हुंडई की नयी कार Elite i20 लांच,कीमत 4.1 लाख से शुरू

नयी दिल्‍ली: हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने इस साल घरेलू बिक्री करीब 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4.1 लाख इकाई रहने का लक्ष्य रखा है. खरीदारों की धारणा में सुधार तथा नये वाहन पेश किये जाने की योजना के आधार पर कंपनी ने यह लक्ष्य तय किया है. अपनी प्रीमियम कम्पेक्ट कार आई20 का […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने इस साल घरेलू बिक्री करीब 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4.1 लाख इकाई रहने का लक्ष्य रखा है. खरीदारों की धारणा में सुधार तथा नये वाहन पेश किये जाने की योजना के आधार पर कंपनी ने यह लक्ष्य तय किया है.

अपनी प्रीमियम कम्पेक्ट कार आई20 का आज नया संस्करण बाजार में उतारने वाली कंपनी ने 2013 में 3.8 लाख वाहन बेचे थे. इस नये संस्करण का दाम 4.9 लाख रुपये से लेकर 7.67 लाख रुपये (एक्स-शो रुम दिल्ली) है. हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री तथा विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘इस साल हमारा 4.10 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य है. पिछले साल हमने घरेलू बाजार में 3.8 लाख वाहन बेचे थे.’

उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में ग्राहक धारणा में सुधार देखा जा रहा है. इसके कारण वाहन खंड में अच्छी बिक्री हो रही है. श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल 6.33 लाख वाहन बेचे. इसमें 2.53 लाख वाहन विभिन्न वैश्विक बाजारों में बेचे गये. कंपनी के चेन्नई कारखाने की मौजूदा क्षमता 6.4 लाख इकाई सालाना है जिसे बढाकर 6.8 लाख इकाई किया जा सकता है.

हुंदै के इस दूसरे पीढी के मॉडल (आई20 एलीट) का मुकाबला मारुति सुजुकी की स्विफ्ट और फाक्सवैगन पोलो जैसी कारों से होगा जिनके दाम 4.42 लाख रुपये और 7.99 लाख रुपये (एक्स शो रुम दिल्ली) के बीच है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola