ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 274 अंक कमजोर

Updated at : 08 Aug 2014 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 274 अंक कमजोर

मुंबई: शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स में 274 अंक की गिरावट दर्ज की गयी. वैश्विक बाजार में कमजोर रख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में 274 अंक गिर गया. इसके अलावा रुपये की विनिमय दर में […]

विज्ञापन

मुंबई: शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स में 274 अंक की गिरावट दर्ज की गयी. वैश्विक बाजार में कमजोर रख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में 274 अंक गिर गया.

इसके अलावा रुपये की विनिमय दर में गिरावट से भी शेयर बाजार प्रभावित हुआ.बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 319 अंको की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 274.28 अंक अथवा 1.07 फीसद घटकर 25,314.73 अंक पर आ गया.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 83.35 अंक अथवा 1.09 फीसद टूटकर 7,565.90 अंक पर आ गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने और रुपये की विनिमय दर में गिरावट से सेंसेक्स में गिरावट आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola