ePaper

WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! इन फोन्स पर 31 जनवरी के बाद नहीं कर पायेंगे चैटिंग

Updated at : 20 Jan 2020 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! इन फोन्स पर 31 जनवरी के बाद नहीं कर पायेंगे चैटिंग

1 फरवरी 2020 से व्हाट्सऐप कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा. फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप से कंपनी पुराने ओएस वर्जन से सपोर्ट बंद करने जा रहा है. फेसबुक के मुताबिक एंड्राॅयड 2.3.7 ऑपरेटिंग सिस्टम और इससे पुराने ओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन पर फेसबुक चलना बंद […]

विज्ञापन

1 फरवरी 2020 से व्हाट्सऐप कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा. फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप से कंपनी पुराने ओएस वर्जन से सपोर्ट बंद करने जा रहा है.

फेसबुक के मुताबिक एंड्राॅयड 2.3.7 ऑपरेटिंग सिस्टम और इससे पुराने ओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन पर फेसबुक चलना बंद हो जाएगा.

इसके अलावा iOS8 और इससे पुराने वर्जन वाले ऑपरेटिंग सिस्टम में व्हाट्सऐप नहीं चलेगा.

हालांकि KaiOS 2.5.1+OS आधारित स्मार्टफोन समेत जियो फोन और जियो फोन 2 पर व्हाट्सऐप चलता रहेगा.

इन मोबाइल फोन पर चल रहे व्हाट्सऐप अकाउंट पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगे और अकाउंट में शामिल सभी चैट भी डिलीट हो जाएगी.

इससे बचने के लिए यूजर्स को तय सीमा से पहले अपनी चैट हिस्ट्री का बैकअप लेना होगा.

एक फरवरी से पहले आपको पुराने फोन की चैट और मीडिया फाइल को नये फोन में एक्सपोर्ट करना होगा. इसके लिए आपको व्हाट्ऐप के एक्सपोर्ट चैट पर क्लिक करना होगा.

आपको बताते चलें कि इससे पहले 31 दिसंबर से व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया था. अब 1 फरवरी से एंड्रॉयड और आईओएस पर चलनेवाले कुछ डिवाइसेज के लिए भी व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola