ePaper

फ्रांस में रिकॉर्ड 29वें दिन पहुंची रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल

Updated at : 02 Jan 2020 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रांस में रिकॉर्ड 29वें दिन पहुंची रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल

पेरिस : फ्रांस में सरकार के श्रम सुधारों के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों की जारी हड़ताल गुरुवार को 29वें दिन पहुंच गयी. यह फ्रांस के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी चलने वाली रेलवे हड़ताल बन गयी है. हालांकि, अभी भी इसके खत्म होने के आसार दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं. फ्रांस की सरकारी […]

विज्ञापन

पेरिस : फ्रांस में सरकार के श्रम सुधारों के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों की जारी हड़ताल गुरुवार को 29वें दिन पहुंच गयी. यह फ्रांस के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी चलने वाली रेलवे हड़ताल बन गयी है. हालांकि, अभी भी इसके खत्म होने के आसार दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं.

फ्रांस की सरकारी रेलवे कंपनी एसएनसीएफ में इससे पहले 1986-87 के दौरान वेतन तथा कार्य परिस्थितियों को लेकर सबसे लंबी हड़ताल हुई थी, जो 28 दिन चली थी. सरकार 42 पेंशन योजनाओं को मिलाकर एक योजना बनाने तथा अन्य सुधार करने पर गौर कर रही है.

इन्हीं सुधारों को लेकर सरकार और रेलवे कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गयी है. यह हड़ताल पांच दिसंबर से चल रही है. इसके कारण फ्रांस में खासकर पेरिस तथा इसके बाहरी इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा गयी है. क्षेत्रीय तथा लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी इसका व्यापक असर हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola