US-China ट्रेड ट्रीटी की उम्मीद में सेंसेक्स ने लगायी 582 अंक की छलांग, Tata Motors के शेयर धमाकेदार वृद्धि दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2019 5:24 PM
मुंबई : अमेरिका- चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद बढ़ने और कंपनियों के तिमाही परिणाम उत्साहवर्धक आने से निवेशकों की लिवाली का जोर रहा, जिससे बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक मंगलवार को 582 अंक उछल गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर में 17 फीसदी की धमाकेदार वृद्धि दर्ज […]
मुंबई : अमेरिका- चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद बढ़ने और कंपनियों के तिमाही परिणाम उत्साहवर्धक आने से निवेशकों की लिवाली का जोर रहा, जिससे बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक मंगलवार को 582 अंक उछल गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर में 17 फीसदी की धमाकेदार वृद्धि दर्ज की गयी. सितंबर में समाप्ति तिमाही के परिणाम में कंपनी का घाटा कम हुआ है. इससे निवेशकों में अच्छा उत्साह देखा गया.
इसके अलावा, टाटा स्टील, येस बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजूकी, टेक महिन्द्रा और टीसीएस के शेयर मूल्य में 7.09 फीसदी तक तेजी दर्ज की गयी. लिवाजी का जोर रहने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 581.64 अंक यानी 1.48 फीसदी उछलकर 39,831.84 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, कारोबार के दौरान एक समय यह 666 अंक तक बढ़कर 39,917.01 अंक तक पहुंच गया था, जबकि नीचे में 39,254.12 अंक तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 159.70 अंक यानी 1.37 फीसदी चढ़कर 11,786.85 अंक पर बंद हुआ.
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 2.30 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सभी डिजिटल पहलों और एप्प को एक अलग कंपनी के तहत लायेगी और इस नयी इकाई में 1.08 लाख करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी इसमें लगायेगी. इसके विपरीत, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, पावर ग्रिड और स्टेट बैंक के शेयर मूल्य में 3.41 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गयी.
बाजार सूत्रों के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद बढ़ने और ब्रेक्जिट मामले में यूरोपिय संघ द्वारा समयसीमा को 31 जनवरी, 2020 तक बढ़ाने के बाद बाजार में निवेशकों की चौतरफा लिवाली का जोर रहा. एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग और सिओल शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का टोक्यो शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










