Paytm Payment बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर में की 3.5 फीसदी घटायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 10:12 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेटीएम भुगतान बैंक (पीपीबी) ने बचत खाते पर ब्याज दर को आधा फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया है. बैंक ने गुरुवार को कहा है कि यह कटौती नौ नवंबर से प्रभावी होगी. भुगतान बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सावधि जमा योजना (एफडी) की भी घोषणा की है. इसमें ग्राहकों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेटीएम भुगतान बैंक (पीपीबी) ने बचत खाते पर ब्याज दर को आधा फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया है. बैंक ने गुरुवार को कहा है कि यह कटौती नौ नवंबर से प्रभावी होगी. भुगतान बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सावधि जमा योजना (एफडी) की भी घोषणा की है. इसमें ग्राहकों को अपनी जमा पर पीपीबी के भागीदार बैंक के जरिये 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा.

पेटीएम भुगतान बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि रिजर्व बैंक ने हाल में रेपो रेट को चौथाई फीसदी घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया है. पिछले 12 माह में केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 1.35 फीसदी की कटौती कर चुका है. इस वजह से पीपीबी ने यह कदम उठाया है. पीपीबी ने कहा कि वह नवंबर के शुरू में मांग पर एफडी शुरू करने जा रहा है. इसमें बचत खाताधारक भागीदार बैंक के जरिये एफडी खाता बना सकते हैं. इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है.

गुप्ता ने कहा कि मांग पर एफडी के तहत हमारे ग्राहक एक रुपये में भी एफडी खाता खोल सकते हैं. उन्हें एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा. वे किसी भी समय एफडी से आंशिक या पूरी राशि बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola