ePaper

विकासशील देशों को बेहतर आर्थिक वृद्धि दर में मिल सकती है मदद: विश्वबैंक

Updated at : 09 Oct 2019 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
विकासशील देशों को बेहतर आर्थिक वृद्धि दर में मिल सकती है मदद: विश्वबैंक

वाशिंगटन : व्यापार तथा आर्थिक वृद्धि में नरमी के इस दौर में विकासशील देश सुधारों के जरिये वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भागीदारी बढ़ाकर अपने लोगों के लिये बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं . विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी. विश्वबैंक ने मंगलवार को ‘विश्व विकास रिपोर्ट 2020: वैश्विक मूल्य श्रृंखला के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्यापार तथा आर्थिक वृद्धि में नरमी के इस दौर में विकासशील देश सुधारों के जरिये वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भागीदारी बढ़ाकर अपने लोगों के लिये बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं . विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी. विश्वबैंक ने मंगलवार को ‘विश्व विकास रिपोर्ट 2020: वैश्विक मूल्य श्रृंखला के दौर में विकास के लिये व्यापार’ रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में कहा गया कि इन सुधारों के जरिये विकासशील देश समाज में विस्तृत तरीके से आर्थिक लाभ सुनिश्चित करते हुए वस्तुओं के निर्यात से मूलभूत विनिर्माण की ओर बढ़ सकते हैं.

विश्वबैंक समूह की मुख्य अर्थशास्त्री पिनलोपी कोउजियानोउ गोल्डबर्ग ने कहा, ‘‘वैश्विक मूल्य श्रृंखला ने विकासशील देशों में कंपनियों को वस्तुओं के निर्यात से मूलभूत विनिर्माण में सक्षम बनाकर तथा उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.” उन्होंने कहा कि वैश्विक मूल्य श्रृंखला के इस दौर में सभी देशों के पास वाणिज्य बढ़ाकर तथा वृद्धि दर को तेज कर काफी फायदा उठाने का अवसर है.”
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘वैश्विक मूल्य श्रृंखला के पास कुल वैश्विक व्यापार में अभी के समय में करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है. हालांकि 2008 के वित्तीय संकट के बाद से इसकी वृद्धि प्रभावित हो गयी है.” रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत, चीन और रूस के एकीकरण के साथ ही एकल यूरोपीय बाजार के सृजन से व्यापक उत्पाद एवं श्रम बाजार सृजित हुए. इससे कंपनियों को एक ही उत्पाद अधिक लोगों को बेचने में मदद मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola