उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने के लिए सरकार ने लॉन्च किये एप, दो महीने में होगा निपटारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 8:06 PM
नयी दिल्ली : सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए एक एप पेश किया है. उपभोक्ता इस एप के जरिये आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे. उनकी शिकायतों का निपटान 60 दिन के भीतर किया जायेगा. सरकार ने कहा है कि सामान्य शिकायतों का निपटान 15 दिन में हो जायेगा. वहीं, कुछ जटिल किस्म […]
नयी दिल्ली : सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए एक एप पेश किया है. उपभोक्ता इस एप के जरिये आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे. उनकी शिकायतों का निपटान 60 दिन के भीतर किया जायेगा. सरकार ने कहा है कि सामान्य शिकायतों का निपटान 15 दिन में हो जायेगा. वहीं, कुछ जटिल किस्म की शिकायतों का निपटान 60 दिन में किया जायेगा. ‘यह उपभोक्ता एप’ दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में नि:शुल्क उपलब्ध होगी. इससे एंड्रॉयड और आईओएस मंच पर डाउनलोड किया जा सकेगा.
इस एप को पेश किए जाने के बाद उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को यहां कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए यह अतिरिक्त मंच पेश किया है. उपभोक्ता हेल्पलाइन और उपभोक्ता अदालतों की भूमिका बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस एप पर उपभोक्ता न केवल अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे, बल्कि उनकी शिकायत पर क्या किया गया है, इसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि शिकायतों के निपटान में कम से कम समय लगे.
उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश के श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतकर्ता से संतोषजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद शिकायत का निपटान माना जायेगा. उपभोक्ताओं को एयरलाइंस, बैंकिग और विमानन सहित 42 क्षेत्रों के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना होगा. इसके अलावा, उपभोक्ता इस एप के जरिये सरकार को सुझाव भी दे सकेंगे. उन्होंने कहा कि मोबाइल एप पर कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










