Jet Airways के फाउंडर नरेश गोयल से ईडी ने फेमा कानूनों के तहत की पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 5:39 PM
मुंबई : जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि उनसे यह पूछताछ विदेशी मुद्रा विनिमय कानूनों के कथित उल्लंघन मामले में की गयी है. एजेंसी ने पिछले महीने ही गोयल के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था. उसके बाद यह पहली दफा है, जब […]
मुंबई : जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि उनसे यह पूछताछ विदेशी मुद्रा विनिमय कानूनों के कथित उल्लंघन मामले में की गयी है. एजेंसी ने पिछले महीने ही गोयल के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था. उसके बाद यह पहली दफा है, जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है.
इसे भी देखें : ईडी ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर मारा छापा
अधिकारियों ने बताया कि यहां निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत गोयल का बयान दर्ज किया गया. निदेशालय ने अगस्त में गोयल के मुंबई स्थित आवास, उनके समूह की कंपनियों, उनके निदेशकों और जेट एयरवेज के कार्यालयों समेत दर्जनभर ठिकानों की तलाशी ली थी.
निदेशालय इन कंपनियों के खिलाफ बिक्री, वितरण और परिचालन खर्च की आड़ में संदिग्ध लेनदेन के कथित आरोपों की जांच कर रही है. निदेशालय को अंदेशा है कि इन कंपनियों में खर्च को कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ा टैक्स या फर्जी रूप से दर्ज किया गया, जिसके चलते कंपनी को भारी नुकसान में दिखाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










